सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है मौसमी का जूस, इन रोगों से होता है बचाव

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है मौसमी का जूस, इन रोगों से होता है बचाव

सेहतराग टीम

गर्मियों का मौसम आ गया है। इसी के साथ कई तरह की समस्याएं भी लोगों को होनी शुरू हो गई है। ऐसे में हमें इस मौसम में अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। हमारे आस-पास कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। उन्हीं में एक है मौसमी का फल जो स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस मौसम में इसका सेवन कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के दौरान बढ़ सकती हैं रीढ़ की समस्याएं, बॉडी स्ट्रेच जरूरी, ऐसे करें

मौसमी के फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और पोटैशियम शामिल है। इतना ही नहीं मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक, एंटी-अल्सर जैसे गुण भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से मौसमी जूस का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे मौसमी का जूस पीना शरीर के लिए तरह से फायदेमंद होता है।  

मौसमी का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे-

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए मौसमी

मौसमी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। इसके जूस का सेवन करने से त्वचा को इंफेक्शन से बचाने के साथ ही चमकदार भी बनाया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मौसमी

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो मौसमी के जूस का सेवन करें। इसके जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक यानी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला प्रभाव होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

गठिया के लिए मौसमी

मौसमी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीअर्थराइटिक को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये गठिया के दर्द को भी कम करने में मदद कर सकता है।  

इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए मौसमी

मौसमी के जूस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मौसंबी में विटामिन सी, विटामिन डी और लिमोनेन तत्व पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मौसमी

मौसमी का नियामित सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मैकुलर डिजनरेशन और आंखों के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

इन चीजों को डाइट में शामिल कर लो, लीवर हमेशा रहेगा ठीक और दुरूस्त

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।